News Josh Live, 15 Oct, 2020
हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने बरोदा में भाजपा के प्रत्याशी को लेकर बड़ा बयान दिया है। बता दें कि अशोक तंवर ने कहा कि उनके सूत्र बताते हैं कि बरोदा में भाजपा रामबिलास शर्मा को टिकट देने वाली है। अशोक तंवर आज करनाल में पहुंचे हुए थे और यहां पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
इस दौरान अशोक तंवर ने कहा कि बरोदा उपचुनाव भाजपा और कांग्रेस की सांठगांठ से हो रहा है। कांग्रेस के कुछ नेता 2019 विधानसभा चुनाव में कृष्ण हुड्डा की टिकट कटवाना चाहते थे। जींद का उपचुनाव कांग्रेस के नेताओं की वजह से ही रणदीप सिंह सुरजेवाला हारे थे।
अशोक तंवर ने कहा कि अगर भूपेंद्र सिंह हुड्डा और मनोहर लाल खट्टर बरोदा का उप चुनाव लड़ते हैं तो मैं भी मैदान में उतरूंगा। उन्होंने कहा कि मैं डॉक्टर हूं और सबकी सर्जरी करने को तैयार हूं। तंवर ने दावा किया कि बीजेपी को बरोदा उप चुनाव जिताने के लिए कांग्रेस के कुछ नेताओं ने ताकत झोंकी हुई है।