सोनीपत के फरमाना गांव में देर रात मकान की छत गिरने से हादसा हो गया। जिसमें मकान के अंदर सोए हुए चिकित्सक और उनकी पत्नी की मौत हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहतक के बलियाना निवासी चिकित्सक रघुबीर सिंह और उनकी पत्नी कोरोना काल के चलते सोनीपत के फरमाना गांव में रह रहे थे। दोनों ने यहां पर अपना अस्थायी तौर पर रिहाइश बना रखी थी। वहीं रिढाऊ गांव में क्लिनिक चलाते थे।
देर रात डॉट की बनी छत गिरने से हादसा हो गया। हादसे में दोनों ही मकान के नीचे दब गए जिससे दोनों की दबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मकान करीब सात साल पुराना था।