News Josh Live, 06 Oct, 2020
हरियाणा सरकार ने सोमवार से राज्य से बाहर के किसानों के लिए धान की खरीद हेतु ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर पंजीकरण खोल दिया है। सरकार द्वारा यह निर्णय राज्य की विभिन्न मंडियों के आढ़तियों और प्रदेश से बाहर के किसानों की मांग के चलते लिया गया है। उन्होंने बताया कि इससे धान खरीद सीजन के दौरान दूसरे राज्यों के किसानों को अपनी फसल बेचने में मदद मिलेगी।
एक सरकारी प्रवक्ता ने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा यह निर्णय राज्य की विभिन्न मंडियों के आढ़तियों और प्रदेश से बाहर के किसानों की मांग के चलते लिया गया है। उन्होंने बताया कि इससे धान खरीद सीजन के दौरान दूसरे राज्यों के किसानों को अपनी फसल बेचने में मदद मिलेगी।
खरीद के दौरान लाए जाने वाले जरूरी कागजात के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि किसानों को अपने साथ इस आशय के दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां लानी चाहिए कि उन्होंने मालिक या किराएदार के तौर पर अपने खेतों में धान की फसल बोई है। इससे व्यापारियों द्वारा की जाने वाली मुनाफाखोरी में कमी आएगी।
खरीद के बारे में और अधिक जानकारी सांझा करते हुए प्रवक्ता ने बताया कि आज हरियाणा की मंडियों में 8,34,721.26 क्विंटल धान पहुंचा जिसमें से 43,794.44 क्विंटल की खरीद की गई। 56,372.23 क्विंटल बाजरा पहुंचा जिसमें से 4309.2 क्विंटल की खरीद की गई।