हरियाणा में अभी-अभी लोकसभा चुनाव हुए हैं. जिनमें पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनी हैं. अब सबकी नजर विधानसभा चुनावों पर हैं.
विधानसभा की 90 सीटें
अगर बात 2014 के विधानसभा चुनावों को करें तो 15 अक्टूबर 2014 के दिन हरियाणा में विधानसभा चुनाव हुए थे. जिनका रिजल्ट 19 अक्टूबर को जारी किया गया था. 2014 में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला था व राज्य में भाजपा की सरकार बनी थी.
कितनी सीटों पर कौन जीता था
- भाजपा 47
- इनेलो 19
- कांग्रेस 15
- अन्य 9
हरियाणा में कब होंगे विधानसभा चुनाव
हरियाणा में एक खबर बड़ी ही चर्चा में थी की लोकसभा चुनावों के साथ-साथ ही होंगे विधानसभा चुनाव. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब पूरे राज्य व विपक्ष की निगाहे इसी बात पर टिकी हैं की कब होंगे हरियाणा में विधानसभा चुनाव. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर का विधानसभा चुनावों को लेकर कहना है. की विधानसभा चुनाव सही समय यानी अक्टूबर में होंगे. लेकिन मीडिया रिपोर्ट और सूत्रों के हवाले से यह कहा जा रहा हैं की आने वाले 2 महीनो में विधानसभा चुनाव होंगे. यानी अगस्त में हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने की सम्भावना हैं.