News Josh Live, 13 Oct, 2020
बरोदा उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने बड़ा ऐलान किया गया है। बता दें कि आप के हरियाणा प्रभारी और राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता ने साफ तौर पर घोषणा कर दी है कि आप पार्टी बरोदा उपचुनाव नहीं लड़ेगी।
सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के लोग परेशानियों से गुजर रहे हैं। आप पार्टी व्यवस्था बदलने के लिए चुनाव लड़ती है, लेकिन एक विधायक से किसी तरीके का परिवर्तन नहीं आ सकता। आम आदमी पार्टी कोई भी उप चुनाव नहीं लड़ते ना ही लड़ेगी। जो पंचायती उम्मीदवार होगा उसे हम समर्थन करेंगे।
उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल का आम आदमी पार्टी बरोदा उप चुनाव में समर्थन नहीं करेगी। जेजेपी प्रमुख पर जुबानी वार करते हुए सुशील गुप्ता ने कहा कि दुष्यंत चौटाला को भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लोगों ने वोट किया था, लेकिन आज वही सरकार के साथ बैठे हैं।
हरियाणा के आप संगठन पर भी सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हरियाणा को चार जोन में बांटा है और चारों जोन इंडिपेंडेंट होकर कार्य कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद आजकल व्यक्तिगत कारणों से छुट्टी पर हैं।