News Josh Live, 27 Oct, 2020
हरियाणा के पानीपत में महिला को मनचलों की छेड़छाड़ का विरोध करना भारी पड़ गया। बता दें कि यहां एक कामकाजी महिला मनचलों द्वारा किए गए एसिड अटैक की शिकार हो गई है। बाइक सवार दो बदमाशों ने राजीव कॉलोनी में फैक्ट्री से घर लौट रही एक महिला के मुंह पर तेजाब फेंक दिया, जिस कारण महिला बुरी तरह से घायल हो गई है। जानकारी के मुताबिक बता दें कि महिला ने छेड़छाड़ का विरोध किया था।
इस घटना के दौरान महिला को साथी वर्करों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां महिला की गंभीर हालत देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर मामले की जानकारी से अवगत होते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में लग गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल महिला देशराज कॉलोनी स्थित कंबल की भारती नामक फैक्ट्री में कार्यरत है। शाम को फैक्ट्री से छुट्टी होने के बाद महिला किसी के इंतजार में कॉलोनी में खड़ी थी। ठीक तभी दो बाइक सवार युवक आए और उन्होंने महिला के चेहरे पर एसिड फेंक दिया, जिससे महिला घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी।
मामले की सूचना पाते हा फैक्ट्री में कार्यरत वर्कर कासिम नामक युवक ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया। अंदेशा लगाया जा रहे है कि महिला ने युवकों का छेड़छाड़ में विरोध किया था। इसलिए उन्होंने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया, वैसे अभी तक एसिड फेंकने वाले युवकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।