News Josh Live, 10 Nov, 2020
बरोदा में कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल ने भाजपा के योगेश्वर दत्त को पटखनी दे दी है। यहां पर 20वें राउंड की गिनती होने के बाद कांग्रेस के इंदुराज ने करीब 12 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है। इंदुराज नरवाल उर्फ भालू ने भाजपा के योगेश्वर दत्त को हराया है।
बरोदा में आज सुबह आठ बजे मतगणना शुरु हुई थी। कांग्रेस के इंदुराज बैलेट पेपर से लेकर जीत का सिलसिला जारी रखा और लगातार बढ़त करते रहे। हालांकि दो राउंड में कांग्रेस को भाजपा से कम वोट मिले। लेकिन कांग्रेस ने इंदुराज नरवाल ने 18 राउंड में ज्यादा वोट हासिल किये।