News Josh Live, 03 Nov, 2020
दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है जिसमें सब इंस्पेक्टर ने अपनी सर्विस पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। मृतक पुलिसकर्मी ऋतुराज की 30 नवंबर को शादी होने वाली थी। अभी तक खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के मुताबिक बिहार के मुंगेर के रहने वाले ऋतुराज दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। उनकी दिल्ली के पश्चिम विहार थाने में पोस्टिंग थी। लेकिन अब अचानक ऋतुराज ने अपनी सर्विस गन से गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
ऋतुराज ने किन कारणों से आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया है इसका पता नहीं लग सका है। खुदकुशी की इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बिहार के मुंगेर में रहने वाले उसके परिजनों को भी दी है। ऋतुराज के साथी पुलिसकर्मियों के मुताबिक पिछले काफी दिनों से वो काफी शांत रह रहा था ,लेकिन अपनी बात किसी से शेयर नहीं करता था।
उसके साथियों के मुताबिक इसी महीने 30 नवंबर को ऋतुराज की शादी भी होने वाली थी। मुंगेर में उसके परिजनों द्वारा शादी की तैयारियां भी की जा रही थी लेकिन इस बीच उसने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को शूट कर के खुदकुशी कर ली। वो दिल्ली के रणहौला इलाके में स्थित मदन गार्डेन में काफी दिनों से रह रहा था।
26 साल के ऋतुराज के खुदकुशी करने की जानकारी उसके भाई ने पुलिस को दी है। पुलिस खुदकुशी के कारणों की जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है।