News Josh Live, 16 Oct, 2020
नारनौंद से इनेलो पूर्व विधायक सरोज मोर का लंबी बीमारी के कारण देहांत हो गया है। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बास में ही किया जाएगा। उन्हें कुछ समय पहले मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था वहीं हालत गंभीर होने के चलते उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था।
इनेलो नेता राज सिंह मोर ने बताया कि सरोज मोर पिछले काफी लंबे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थी और वह पिछले एक महीने से गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में दाखिल थी।
इलाज के दौरान ही उन्होंने शुक्रवार की दोपहर को आखिरी सांस ली। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को ही गांव बास में किया जाएगा वो 2009 में इनेलो की टिकट पर विधायक बनी थी और अब भी इनेलो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य थी।