News Josh Live, 27 Oct, 2020
हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से तीन एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। भिवानी की जिला नगर आयुक्त अमृता सिंह को पंचकूला का सिटी मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त निदेशक, मॉडल संस्कृति स्कूल लगाया गया है।
सतिश कुमार सिंगला सचिव, लोकायुक्त हरियाणा को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला का सचिव लगाया गया है। पंचकूला के सिटी मजिस्ट्रेट धीरज चहल को खेल एवं युवा मामले विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है।
हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से आईपीएस अधिकारी हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन के उप पुलिस महानिरीक्षक डॉ. अरूण सिंह को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा सशस्त्र पुलिस (एचएपी), मधुबन के उप महानिरीक्षक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।