News Josh Live, 30 Oct, 2020
हरियाणा सरकार ने 1 नवंबर, 2020 को हरियाणा दिवस के अवसर पर करनाल में राज्य स्तरीय समारोह और जिला सोनीपत को छोड़कर शेष सभी जिलों में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त, इस दिन ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ भी मनाया जाएगा, जो हर वर्ष 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है और कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी लोगों को राष्ट्रीय एकता शपथ भी दिलवाई जाएगी।
एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल में और उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला रोहतक में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता व खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री संदीप सिंह पंचकूला में, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अंबाला में, शिक्षा मंत्री कंवर पाल कुरुक्षेत्र में तथा परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा फरीदाबाद में मुख्य अतिथि होंगे।
बिजली मंत्री रणजीत सिंह व सांसद धर्मबीर भिवानी में, सहकारी मंत्री बनवारी लाल रेवाड़ी में, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओम प्रकाश यादव महेन्द्रगढ़ में, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा कैथल में और पुरातत्व एवं संग्रहालय राज्य मंत्री अनूप धानक हिसार में मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम के बाद जिला पंचकूला व भिवानी में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन भी किया जाएगा।
इसके अलावा, राज्यसभा सांसद लेफ्टिनेंट जनरल डी. पी वत्स गुरुग्राम में, सोनीपत के सांसद रमेश चंद कौशिक जींद में, रोहतक के सांसद अरविंद शर्मा झज्जर में, सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल पानीपत में, विधायक सोमबीर सांगवान चरखी दादरी में, विधायक दुराराम फतेहाबाद में, विधायक जगदीश नय्यर मेवात (नूंह) में, विधायक दीपक मंगला पलवल में, विधायक ईश्वर सिंह सिरसा में तथा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा यमुनानगर में मुख्य अतिथि होंगे।
सांसदों और विधायकों की भी रहेगी जिम्मेदारी-