News Josh Live, 11 Oct, 2020
हरियाणा में महिला आए दिन किसी ना किसी अपराध का शिकार बन ही जाती है। ऐसा ही नया मामला आया है सोनीपत जिले के गन्नौर से जहां एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला।
वहीं इस मामले में पुलिस पर भी महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस उनका साथ नहीं दे रही है। पुलिस ने जबरदस्ती उनके बयान दर्ज कर लिए। एसएचओ भी हमसे जबरदस्ती बयान दर्ज करवा रहा था।
वारदात की सूचना मिलने के बाद गन्नौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को इस बारे सूचना भी दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया गया।
सिविल अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी की शादी करीब डेढ़ साल पहले पांची निवासी शिव भारत के साथ हुई थी। शिव भारत पानीपत रिफाइनरी में एसडीओ के पद पर तैनात है।
इस दौरान लड़की परिजनों ने बताया कि उसके पति, सास, उसकी बहन और भाभी ने उसकी हत्या कर उसके शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया और पुलिस ने भी जबरदस्ती उनके बयान दर्ज कर लिए। एसएचओ भी हमसे जबरदस्ती बयान दर्ज करवा रहा था।
हालांकि गन्नौर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी सतबीर ने बताया कि अर्जुन नगर में एक महिला के सुसाइड की सूचना मिली थी।
परिजनों ने शिकायत दी है कि उनकी बेटी को दहेज के लिए तंग किया जाता था, जिसके चलते उसने आत्महत्या की है। हमने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। लड़की के ससुराल पक्ष का कोई भी मौजिज यहां मौजूद नहीं है, सभी फरार हैं।