News Josh Live, 09 Oct, 2020
हरियाणा में कृषि मौसम विभाग की तरफ से मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार पांच दिनों तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। वहीं उत्तर पश्चिचमी हवाओं के चलने से राज्य में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग की तऱफ से किसानों को सलाह जारी की गई है।
मौसम पूर्वानुमान:-
हरियाणा राज्य में 14 अक्तूबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में हल्की गिरावट संभावित।
मौसम आधारित कृषि सलाह
1. सरसों की बिजाई से लिए भूमि को अच्छी प्रकार से तैयार कर नमी सरंक्षित करे तथा विश्विद्यालय द्वारा विकसित उन्नत किस्मों आरएच 725, आरएच 749, आरएच 30 आदि के प्रमाणित बीजों का प्रबंध करे तथा
तापमान अनुकूल होने पर (दिन का 32 डिग्री सेल्सियस) बिजाई शुरू करे।
2. बिजाई से पहले सरसो में बीजोपचार अवश्य करे, इसके लिए 2 ग्राम कारबेन्डाजिम प्रति किलोग्राम
बीज के हिसाब से अवश्य उपचारित करें।
3. मौसम खुश्क रहने की संभावना देखते हुए सब्जियों व फलदार पौधों तथा हरे चारे की फसलों में आवश्यकतानुसार सिंचाई करे।
4. नरमा कपास की चुनाई सूर्य निकलने के बाद शुरू करे ताकि सुबह ओस के कारण उत्पादन की क्वालिटी पर प्रभाव न पड़े।
5. मौसम खुश्क रहने की संभावना को देखते हुए पकी हुई खरीफ फसलों की कटाई व कढाई पूरी करे।
अन्य सलाह
1. धान की पराली को भूमि में दबाये व उर्वरा शक्ति को बढाये व आगामी फसल का अधिक उत्पादन प्राप्त करे।
2. किसान भाई फसल बेचने के लिए मंडी में मास्क अवश्य पहन कर रखे तथा आवश्यक सामाजिक दूरी बना कर रखे।
3. विश्विद्यालय द्वारा 13-14अक्तूबर को आयोजित ऑनलाइन वर्चुअल कृषि मेला में भाग लेने के लिए लिंक https://haukrishimela.com/ पर अवश्य पंजीकरण करवाएं तथा नई-नई वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी ऑनलाइन ले।
##########$$$$$#############
किसान सेवा सर्वोपरि
स्वस्थ किसान स्वस्थ भारत
############$$$$$$$$$########
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष कृषि मौसम विज्ञान विभाग हकृवि हिसार