News Josh Live, 19 Oct, 2020
हरियाणा में मौसम विभाग का पूर्वानुमान जारी हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार पांच दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान हल्की बादलवाई के साथ साथ तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी। विभाग के मुताबिक प्रदेश में आमतौर पर अधिकतम 31 से 34 डिग्री और न्यूनतम 10 से 13 डिग्री तापमान रहने की संभावना है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
@19.10.2020
मौसम पूर्वानुमान:-
हरियाणा राज्य में 24 अक्तूबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील परन्तु खुश्क रहने की संभावना है। हवा में बदलाव -पूर्वी से उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए तापमान में हल्की गिरावट संभावित। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
मौसम आधारित कृषि सलाह
1. सरसों की बिजाई उन्नत किस्मों आरएच 725, आरएच 749, आरएच 30 , आर एच 406 आदि के प्रमाणित बीजों से करे। बिजाई से पहले 2ग्राम
कारबेन्डाजिम प्रति किलोग्राम बीज के हिसाब से अवश्य उपचारित करें।
2. गेहूं की बिजाई के लिए अगेती बिजाई वाली उन्नत किस्मों के बीजों का प्रबंध करे व खाली खेतों को अच्छी प्रकार से तैयार करे ताकि अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में तापमान अनुकूल होने पर अगेती बिजाई शुरू की जा सके।
अगेती बिजाई के लिए यदि अच्छा पानी उपलब्ध हो तो डब्लू एच 1105, एच डी 2967 ,एचडी 3086 व डब्लू एच 711 किस्मों के प्रयोग करे।
यदि कम पानी उपलब्ध हो तो अगेती बिजाई के लिए सी 306, डब्लू एच 1080 , डबलू एच 1142 किस्मों के प्रयोग किया जा सकता है।